25 अगस्त 2014 - 18:23
फिलिस्तीनियों के हमले में 6 इस्राइली घायल।

रविवार को इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के लड़ाकों ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा में स्थित अरीज़ हाईवे पर इस्राईली सैनिकों को ले जा रही एक बस पर हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप 6 फौजी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल टीवी चैनल -10 की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के लड़ाकों ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा में स्थित अरीज़ हाईवे पर इस्राईली सैनिकों को ले जा रही एक बस पर हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप 6 फौजी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी ओर इस्राईल के कुछ अन्य सूत्रों ने इस हमले में एक फौजी के मरने की सूचना दी है। हालांकि हमास ने कहा है कि इस हमले में ज़ायोनी शासन के कई फौजी मारे और घायल हुए हैं और इस्राईल उनकी सही संख्या नहीं बता रहा है। इस हमले के बाद ज़ायोनी सरकार ने अरीज़ पास बंद करने का फैसला किया है।